खुली फिज़ा से रूबरू की उम्मीद!

इल्म नहीं क्या बेरुखी है सूरज को
उसे उगते, दहकते और सांझ में डूबता देखता हूँ
पर कांच के परे

वर्षा खिडकियों पे और दरवाज़ों पे दस्तक देते दम तोड़ देती
जो आंसू बहाती, वह पैरों तले सिसकती

मशीनों के बीच कुछ इस तरह मसरूफ थे हम
के सांस लेने वाली हवा तक मशीनों की ही देन थी

खुली फिज़ा से रूबरू के उम्मीद में
इस कशमकश से एक सदी और गुज़रेंगे हम!

4 responses to “खुली फिज़ा से रूबरू की उम्मीद!”

  1. Shreekanth Avatar

    Ummeed karenge hum bhi…

  2. Anonymous Avatar
    Anonymous

    Sahi farmayaa huzoor…bahut khoob.Shaneel

  3. Anonymous Avatar
    Anonymous

    Very Well Articulated 🙂
    We have indeed closed our doors to mother nature and things which comes naturally to us. Jeevan Ki AapaDhapi mein 🙂 Abhijeet

  4. Morpheus Avatar

    Thanks for your comments Sirjee

Leave a Reply

Discover more from Sriks' Thoughts

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading