शायद इसी को जीना कहते हैं


हम अक्सर बीते हुए लम्हे दोबारा जीना चाहते हैं
ज़िन्दगी के कुछ हसीन पल दोहराना चाहते हैं

कभी तो आनेवाले कल के फ़िक्र में उलझे रहते हैं
तो कभी अपनों के सपने पूरे करने में झूजते रहते हैं

बचपन में जवानी का इंतज़ार करते हैं
और जवानी में कामयाबी के पीछे दौड़ते हैं

पुरानी तस्वीरों में बचपन को खोजते हैं
मन ही मन अपने आप को कोसते हैं

औरों के संग यादें पिरोते रहते हैं
लेकिन अपने आप से दूर चलते रहते हैं

हर डगर पर मंज़िल बदलते हैं
अरमानों के नये महफ़िल सजते हैं

हम जिसे “आज” को खोने के ग़म में आसुओं को पीना कहते हैं
कथाओं और कविताओं में शायद इसी को “जीना” कहते हैं

Leave a Reply

Discover more from Sriks' Thoughts

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading